फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन होंगे दो नवंबर से

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन होंगे दो नवंबर से

Fri, 27 Oct 2017 01:38 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन होंगे दो नवंबर से
वाराणसी। भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का दर्शन सारनाथ महाबोधि मूलगंध कुटी विहार स्थित बुद्ध मंदिर में दो से चार नवंबर तक होगा। इसके साथ ही विश्वशांति के लिए प्रार्थना के साथ दीप जलाए जाएंगे। मूलगंध कुटी विहार के 86वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भगवान बुद्ध की तपस्थली में विविध आयोजन किए जाएंगे। यह जानकारी मूलगंध कुटी विहार के विहाराधिपति भिक्षु के मेधांकर थेरो ने गुरुवार को पत्रकारवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन दिनों के लिए भगवान बुद्ध की पवित्र अस्थियों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मूलगंध कुटी विहार में रखा जाएगा। चार नवंबर को पवित्र अस्थि अवशेषों की शोभा यात्रा मूलगंध कुटी विहार से निकाली जाएगी। इस दौरान विभिन्न देशों से दर्शनार्थियों के आने की संभावना है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक विविध आयोजन होंगे। 31 अक्तूबर को बौद्ध दर्शन एवं पाली पर आधारित दो दिवसीय सेमिनार, एक से दो नवंबर को मूलगंध कुटी विहार में चीवर पूजा एवं महासंघ दान का आयोजन किया जाएगा। एक नवंबर से बोधि वृक्ष के समीप महापरित्राण पाठ होगा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धमेख स्तूप, बोधि वृक्ष, मूलगंध कुटी विहार सहित पूरे सारनाथ क्षेत्र को विद्युल झालरों व पंचशील झंडों से सजाया जाएगा। चार नवंबर को धर्म सभा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

महाबोधि विद्यालय का 84वां वार्षिकोत्सव पांच नवंबर को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. चंद्रकला पाडिया, अध्यक्ष शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय कुमार द्विवेदी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed