फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी विद्यापीठ में नामांकन आज

काशी विद्यापीठ में नामांकन आज

Thu, 26 Oct 2017 02:18 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में नामांकन आज
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के तहत बुधवार को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो गई। चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमाने के लिए प्रमुख पदों पर 19 ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। इसमें अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर सर्वाधिक आठ और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए चार ने अपनी दावेदारी पेश की। महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद पर दो छात्राओं ने भी ताल ठोंकी है। पंजीकरण कराने वाले प्रत्याशी आज पर्चा भरेंगे।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव तीन अक्तूबर को प्रस्तावित है। इसके तहत बुधवार को प्रत्याशियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक हुए ऑनलाइन पंजीकरण में प्रमुख पदों पर 19 तो संकाय प्रतिनिधि पद पर 17 ने पंजीकरण कराया है। गुरुवार का सुबह आठ बजे से ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राएं पर्चा भरेंगे। सभी प्रत्याशियों का मूल प्रमाण पत्र मानविकी संकाय में सत्यापन होगा। प्रस्तावक और अनुमोदक के साथ प्रत्याशियों को उपस्थित होना होगा। चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी द्विवेदी ने बताया कि परिसर और परिसर के बाहर किसी भी तरह जुलूस निकालना, नारेबाजी करना पूरी तरह से वर्जित है। पंजीकरण कराने वाले प्रत्याशियों के ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा है या नहीं, इस लिहाज से प्रत्याशियों की सूची एसएसपी को उपलब्ध करा दी गई है। उधर विश्वविद्यालय परिसर में अलग अलग छात्रनेता अपने अपने प्रचार में लगे रहे। हालांकि पठन पाठन 27 अक्तूबर तक स्थगित होने की वजह से कैंपस में गहमागहमी कम ही नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed