फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालेगी सपा

केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालेगी सपा

Mon, 18 Sep 2017 01:47 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालेगी सपा
वाराणसी। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई की मासिक बैठक रविवार को अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें नगर निकाय चुनाव के संबंध में 23 सितंबर को लखनऊ में होने सम्मेलन में सम्मिलित होने तथा 20 सितंबर को टाउन हाल गांधी प्रतिमा से लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ विपक्षी एकता द्वारा प्रस्तावित झूठ से आजादी पैदल मार्च को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी काशी को क्योटो बनाने की बात करते हैं। शहर के एक भी वार्ड क्योटो जैसा नहीं बनाया जा सका है। भाजपा ने झूठा वादा और फरेब कर सरकार बनाई है। अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि भाजपा के लोग पांच साल कोई काम नही करते और जब चुनाव आता है तो ये हिन्दू को मुस्लिम से अलग कर देंगे, और राष्ट्र हित की बात कहकर वोट लेकर चले जाते हैं। प्रदेश सचिव प्रदीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष में सपा के युवा संगठन व नौजवानों को प्रेरित किया कि सभी साथी आपसी मतभेद भूला कर भाजपा के खिलाफ सड़क से संसद की निर्णायक लड़ाई लड़िए क्योंकि देश व प्रदेश की जनता समाजवादियों से ही उम्मीद करती है। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव जितेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में राजू यादव, मो इस्तकबाल कुरैशी, नेता पार्षद दल विजय जायसवाल, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह मुन्ना, महेन्द्र सिंह गौतम, किशन दीक्षित, अवनीश यादव विक्की, सतीश यादव, रविकांत विश्वकर्मा, वरुण सिंह, विकास यादव बच्चा, विवेक यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed