फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बच्चों को खुले में भोजन परोसा0

बच्चों को खुले में भोजन परोसा0

Wed, 06 Sep 2017 01:07 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को खुले में भोजन परोसा0
चंदौली। शिक्षक दिवस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारी अव्यस्थाएं दिखीं। कार्यक्रम में न केवल बीएसए ऑफिस के परिसर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वालेछात्र-छात्राओं को बुलाया गया, बल्कि उन्हें खुले में मिड डे मील परोस दिया गया। बच्चे भी इधर-उधर भागे और घूम-घूम कर मिड डे मील खाया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक साधना सिंह थीं और उनके सामने ही विद्यार्थियों के साथऐसी लापरवाही बरती गई। बाद में बीएसए के कहने पर बच्चों को क्लास रूम में खाना खिलाया गया। नियमानुसार बच्चों को क्लास रूम में ही खाना दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक कस्तूरबा के साथ-साथ जिला समन्वयक साक्षरता मिशन के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। इसी दौरान मध्याह्न भोजन का समय हो गया। अपने निर्धारित कार्यक्रम और रोज की भांति रसोइयों ने बच्चों को मिड डे मील के लिए आवाज लगा दी। बच्चे इसके लिए दौड़ पड़े। रसोइयों ने दाल-चावल परोस दिया। थाली में भोजन लेने के बाद पूरे परिसर में घूम-घूम कर खाने के साथ-साथ झूठन इधर-उधर फेंकने लगे।बीएसए ने कहा कि रसोइयों और संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed