{"_id":"59a47e3a4f1c1bbe018b4653","slug":"11503952442-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशोें ने की रेकी और अकेला देख गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशोें ने की रेकी और अकेला देख गोली मारी
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राजादरवाजा में कारोबारी मोहन निगम की हत्या के बाद पुलिस मुआयना करने पहुंची तो आसपास की दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं दिखा। पुलिस मंगलवार को इलाके की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालेेगी। वहीं, पुलिस मोहन की कॉल डिटेल खंगालकर यह पता लगा रही है कि हत्या से पहले उनकी किससे बात हुई थी। जांच में जुटी टीमों के अनुसार बदमाशों को इलाके के बारे में पूरी जानकारी थी और उन्होंने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। इसके बाद मोहन को अकेला देख उनके करीब जाकर गोली मारी। वारदात को लेकर मोहन के स्टाफ अरविंद से भी पूछताछ की जाएगी।
उधर, मोहन की हत्या की सूचना पाकर उनकी पत्नी बिंदू देवी बदहवास हाल में मंडलीय अस्पताल पहुंचीं। मोहन का शव देखते ही वह अचेत हो गईं। परिवारीजनों ने बताया कि इसी साल मोहन ने बड़ी बेटी सोनी का विवाह किया था। बिंदू के साथ आए उनके बेटे गौरव और छोटी बेटी रानी का रोना देख मौजूद लोगों की आंखें भी डबडबा गईं। गौरव और रानी रोते हुए बार-बार यही कह रहे थे कि ये क्या हो गया पापा... हम सब अब किसके सहारे जियेंगे... हमें यूं छोड़ कर क्यों चले गए पापा...।