फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पीएम के संसदीय दफ्तर पर सुनी फरियाद

पीएम के संसदीय दफ्तर पर सुनी फरियाद

Sun, 23 Jul 2017 02:06 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
पीएम के संसदीय दफ्तर पर सुनी फरियाद
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसदीय कार्यालय में शनिवार को केंद्र और राज्य के दो मंत्रियों ने एक साथ जन समस्याओं का निस्तारण किया। केंद्रीय मानव संसाधान राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और सूबे के विधि न्याय, युवा, खेल, सूचना राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने फरियादियों की तकलीफें सुनीं।
विज्ञापन

पीएम के संसदीय दफ्तर पर दूर- दूर से फरियादी पहुंचे। भेलूपुर के पूर्व पार्षद बलवंत सिंह ने तीन माह से हाई माक्स खराब होने की शिकायत की। उनका कहना था कि हाईमास्क खराब रहने से क्षेत्र में रात में अंधेरा रहता है। सुंदरपुर निवासी दिव्यांग लक्ष्मी नारायण केशरी ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। गाजीपुर के कैलाश राम रोडवेज में संविदा पर परिचालक हैं। उनका कहना था कि दो सालों से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने घर बैठा दिया है। जबकि बहाली के लिए परिवहन आयुक्त आदेश जारी कर चुके है। कैंसर से पीड़ित चेतगंज के रहने वाले ओम प्रकाश ने इलाज के लिए गुहार लगाई। क्रीम कुंड के विनोद यादव ने केंद्रीय मंत्री को पत्र देकर सीवर की सफाई और जल निकासी के लिए नाली बनवाने का मुद्दा उठाया। सारनाथ के संजय सिंह एसटीपी के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद भी मुवावजा नहीं मिलने की शिकायत की। उनका कहना था कि अधिकारी सुनते ही नहीं। जमनिया से आए रविशंकर ने नौकरी के लिए आवेदन पत्र दिया। फरियादियों की एक-एक कर सुनने के बाद दोनों मंत्रियों ने निस्तारण का निर्देश अफसरों को दिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ ने कहा कि आतंकवादियों को सर्च ऑपरेशन चला कर मारा जा रहा है। नेहरू जी की गलतियों का नतीजा है कश्मीर की समस्या। इसके साथ ही राहुल गांधी पर भी तंज कसे। कहा कि राहुल गांधी को कुछ पता ही नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed