{"_id":"597114734f1c1b3b488b4658","slug":"11500583027-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे से परेशान छात्रा ने कोचिंग और स्कूल छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे से परेशान छात्रा ने कोचिंग और स्कूल छोड़ा
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना के चितईपुर क्षेत्र की 12वीं की छात्रा एक शोहदे से इस कदर आजिज आ गई कि उसने स्कूल और कोचिंग जाना छोड़ दिया। छात्रा के पिता ने शोहदे को समझाने की कोशिश की तो उल्टे उसने पूरे परिवार को देख लेने की धमकी दी। कोई रास्ता न सूझता देख गुरुवार को छात्रा ने अपनी परेशानी बताते हुए यूपी पुलिस, एडीजी जोन, आईजी रेंज और वाराणसी पुलिस को ट्वीट कर मदद मांगी। छात्रा के ट्वीट के बाद पुलिस हरकत में आई और बृजइन्क्लेव निवासी नितेश सिंह के खिलाफ लंका थाने में छेड़खानी सहित अन्य आरोपों में गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
छात्रा द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार उसके स्कूल और कोचिंग जाते समय रास्ते में नितेश सिंह उस पर छींटाकशी करता है। दोस्ती करने का दबाव बनाता है और मना करने पर मारपीट करता है। छात्रा ने बताया कि जब उसने अपने पिता को आपबीती सुनाई तो वे नितेश के घर गए और परेशान न करने का अनुरोध किया। मगर, नितेश ने छात्रा के पिता के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी भी दी। इससे घबराई छात्रा बीते एक हफ्ते से स्कूल और कोचिंग जाना छोड़ घर बैठी हुई है। छात्रा ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की खोजबीन की गई तो वह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मिला। लगभग एक हफ्ते पूर्व कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के स्वस्थ होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।