फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   काशी विद्यापीठ : बीए के लिए 1074 ने कराई काउंसलिंग

काशी विद्यापीठ : बीए के लिए 1074 ने कराई काउंसलिंग

Fri, 21 Jul 2017 02:10 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ : बीए के लिए 1074 ने कराई काउंसलिंग
वाराणसी। काशी विद्यापीठ में चल रही काउंसलिंग के क्रम में गुरुवार को बीए के लिए काउंसलिंग हुई। विश्वविद्यालय की 750 रेगुलर और 188 पेड सीट के लिए पहले ही दिन 1074 लोगों ने काउसिंलग कराई। प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए यहां अभ्यर्थियों का रेला उमड़ा रहा। सभी काउंसलिंग केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने टोकन लेने से लेकर प्रमाण पत्रों के सत्यापन की कार्रवाई पूरी की। बीए की काउंसलिंग दो दिनों तक होनी है। परिसर में बीए की कुल 938 सीटें हैं और पहले ही दिन 1074 अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो गए। ऐसे में पहले दिन की ही काउंसलिंग से सभी सीटें भरने की उम्मीद है। फिलहाल शुक्रवार को भी बीए में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। उधर कैंपस में छात्रनेताओं का भी जमावड़ा सुबह से ही लगा रहा। काउंसलिंग में आने वाले अभ्यर्थियों की मदद के बहाने पर अपने हक में उन्होंने अभी से ही वोट मांगना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

22 के बाद मेरिट के पाठ्यक्रमों का दाखिला
वाराणसी। काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया 22 को पूरी को रही है। 22 के बाद उन पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले होंगे जिनमें मेरिट से दाखिला होना है। इसमें बीएससी टेक्सटाइल एंड हैंडलूम, एमए संस्कृत, एमए उर्दू, एमए दर्शनशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए गांधियन स्टडीज, एमए इतिहास (पुरातत्व), एमए आईआरपीएम, एमए/एमएससी सांख्यिकी समेत कुल 21 पाठ्यक्रम हैं जिनमें कम आवेदन आए थे और उनमें दाखिला मेरिट से होना है। 30 जुलाई से पहले इन सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

यूपी कालेज : बीएससी गणित और बायो में 77 सीटें रह गई खाली
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में दाखिले के क्रम में गुरुवार को बीएससी गणित और बीएससी बायो की सीटें भरने के लिए वेटिंग सूची में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग के बाद दोनों ही पाठ्यक्रमों में 77-77 सीटें बची रह गई हैं। दोनों ही पाठ्यक्रमों में 300-300 सीटें हैं और इन सीटों के सापेक्ष दोनों ही पाठ्यक्रमों में 223 और 223 अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ। शुक्रवार को बीएससी कृषि और बीकॉम की काउंसलिंग होनी है। बीएससी कृषि 150 सीटों और बीकॉम की 125 सीटों पर दाखिले के लिए मुख्य सूची में शामिल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed