{"_id":"595807094f1c1b262d8b4e03","slug":"11498941193-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग फ्रांसीसी महिला को दी गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग फ्रांसीसी महिला को दी गई सुरक्षा
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रोहनिया थाना अंतर्गत शूलटंकेश्वर मंदिर के समीप श्रीगंगे रिजॉर्ट में दुराचार और जानलेवा हमले का शिकार हुईं 70 वर्षीय फ्रांसीसी महिला को सुरक्षा के मद्देनजर एक सिपाही उपलब्ध कराया गया है। बुजुर्ग विदेशी महिला ने पुलिस को बताया कि वे फिलहाल काशी छोड़कर कहीं नहीं जाना चाहती हैं और माधोपुर स्थित किरण सोसायटी परिसर में ही रहेंगी। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को वे वीजा संबंधी कार्यों के लिए फ्रांस जाएंगी। कागजी कार्रवाई पूरी कर जल्द ही वापस लौट आएंगी। बताया कि उनके घर-परिवार में कोई करीबी नहीं है। बाकी जिंदगी वे काशी और देश के अन्य आध्यात्मिक स्थलों पर समाज सेवा में बिताना चाहती हैं।
वे 11 महीने से किराए पर रिजॉर्ट में रह रही थीं। बुधवार की रात नशे में धुत रिजॉर्ट के चौकीदार चुनार क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश पटेल ने उन्हें बंधक बनाया और रात भर दरिंदगी की। इस दौरान ओमप्रकाश ने बुजुर्ग विदेशी महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। साथ ही, उनके कीमती कैमरे और नगदी लूटकर भाग गया था। गुरुवार को मामला पुलिस की जानकारी में आया तो कुछ ही घंटे में ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान और नगदी पुलिस ने बरामद कर लिया। स संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि फ्रांसीसी महिला को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस उपलब्ध कराई गई है। पुलिस उनके नियमित संपर्क में हैं।