फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लटक गई कोलिया-रिजुल-शिल्पी मार्ग की फाइल

लटक गई कोलिया-रिजुल-शिल्पी मार्ग की फाइल

Tue, 13 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
लटक गई कोलिया-रिजुल-शिल्पी मार्ग की फाइल
सोनभद्र। यूपी और एमपी को जोड़ने वाला कोलिया घाट-रिजुल-शिल्पी संपर्क मार्ग डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति के बावजूद नहीं बनाया गया। वन विभाग का प्रतिकर 95 लाख रुपये भुगतान के बाद ही निर्माण की अनुमति मिल सकेेगी। पीडब्ल्यूडी को यह भुगतान करना है लेकिन करीब पांच माह से प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी के यहां यह फाइल डंप है। जबकि निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। निर्माण न होने का खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सपा सरकार में घोरावल के तत्कालीन विधायक रमेश चंद्र दूबे ने यूपी और एमपी को जोड़ने वाले कोलिया घाट से रिजुल-शिल्पी संपर्क मार्ग के निर्माण का वादा क्षेत्र की जनता से किया था। इसके लिए उन्होंने प्रयास शुरू किया। शासन ने कोलिया से 1.6 किमी कोरट और 1.4 किमी शिल्पी तक के निर्माण के लिए एक करोड़ 48 लाख रुपये की स्वीकृति तो दे दी लेकिन वन विभाग ने सड़क निर्माण के लिए अनुमति नहीं दी। राज्य वन्य जीव बोर्ड से लेकर केंद्रीय वन विभाग तक स्वीकृति के लिए तब से प्रयास किया जाना शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद करीब छह माह पूर्व वन विभाग से सड़क निर्माण की अनुमति भी मिल गई लेकिन अब भी निर्माण को लेकर पेंच फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग को वन विभाग के पक्ष में प्रतिकर का 95 लाख रुपये भुगतान करना है। इसकी फाइल करीब पांच माह से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव के यहां डंप पड़ी है लेकिन अब तक उसमें कोई फैसला नहीं हो सका है। इससे सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका है। गौरतलब है कि घोरावल से सटे मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों के लोग कोलिया घाट से ही होकर घोरावल बाजार आते हैं। यहां से खरीदारी बड़े पैमाने पर करते हैं। इस नाते एमपी के कुछ हिस्सों का व्यवसायिक रिश्ता घोरावल से है। यदि कोलिया घाट-रिजुल-शिल्पी मार्ग का निर्माण हो जाएगा तो इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए शासन से धन आवंटित करा लिया गया। टेंडर की प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई लेकिन सिर्फ वन विभाग की एनओसी प्राप्त करने में ही कार्यकाल बीत गया। इससे यह कार्य अधर में लटक गया। यदि सपा सरकार रहती तो यह सड़क अब तक बनकर तैयार हो गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed