फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   11476 degrees of 43rd Convocation were uploaded to DigiLocker in 20 seconds 36 students received medals

SSVV: 43वें दीक्षांत समारोह की 11476 उपाधियां 20 सेंकेंड में हुई डिजीलॉकर में अपलोड, 36 मेधावियों को मिले मेडल

Thu, 09 Oct 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 05:51 AM IST
सार

दीक्षांत समारोह का शुभारंभ विधि-विधान से हुआ। छात्र-छात्राएं पारंपरिक परिधान पहनकर आयोजन में पहुंचे थे। मेडल पाकर उनके चेहरे खिल उठे। इस दाैरान 11477 उपाधियां डिजी लॉकर में अपलोड की गईं।

विज्ञापन
11476 degrees of 43rd Convocation were uploaded to DigiLocker in 20 seconds 36 students received medals
दीक्षांत समारोह को संबोधित करतीं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने जैसे ही क्लिक किया, 20 सेकंड में 11477 उपाधियां डिजी लॉकर में अपलोड हो गईं। दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने 36 मेधावियों को 58 पदक प्रदान किए। आचार्य परीक्षा में सबसे अधिक अंकित प्रकाश सिंह को आठ मेडल मिले।

विज्ञापन


कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने दीपक कुमार तिवारी को चार, अजय कुमार, मठम मणिकंड स्वामी, विनीत कुमार तिवारी और खुशबू उपाध्याय को तीन-तीन स्वर्ण पदक दिए। वहीं, सन्नी कुमार, बलजीत कुमार पांडेय, श्रवण कुमार और अनन्या को दो-दो स्वर्ण पदक दिए गए। 
विज्ञापन


कुलसचिव राकेश कुमारन ने उपाधिधारक छात्र छात्राओं का उपस्थापन किया। दीक्षांत समारोह में 11477 उपाधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ का प्रारंभ पौराणिक एवं वैदिक मंगलाचरण से किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के प्रारंभ में शिष्ट यात्रा का दीक्षांत स्थल पर परंपरानुसार प्रवेश हुआ। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के अनुरोध पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दीक्षांत समारोह प्रारंभ करने की अनुमति दी। कुलपति ने विश्वविद्यालय के छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। 

कुलपति प्रो. शर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि यह संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वाहाकार, विश्व कल्याण यज्ञ, दुर्लभ पांडुलिपियों और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांव (मुनारी, तिवारीपुर, गोपपुर, भोपापुर एवं गुरवट) के विद्वान व चित्रकला, निबंध ग्रंथ, कठोपथन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी कुलाधिपति ने सारस्वत उपहार एवं स्मृति चिह्न दिया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय मुनारी के छात्र अनमोल यादव ने पर्यावरण संरक्षण पर हिंदी में भाषण और सिमरन राजभर ने संस्कृत में भाषण दिया। कुलाधिपति ने दोनों बच्चों को पुरस्कृत किया। संचालन डॉ. रविशंकर पांडेय ने किया।

आंगनबाड़ी केंद्रों को किट वितरित
कुलाधिपति ने सोनभद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खिलौने, टेबुल, कुर्सी, चार्ट और पुस्तकें, साइकिल और सिलाई किट आदि का वितरण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा, साधना विश्वकर्मा, ममता पाठक, प्रतिमा देवी और दीप्ति सिंह को सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान केंद्रीय उच्च तिब्बती संस्थान सारनाथ के कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी, पूर्व कुलपति प्रो. पृथ्वीश नाग, मेयर अशोक कुमार तिवारी, पद्मभूषण प्रो. देवीप्रसाद द्विवेदी, प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. राजनाथ, प्रो. शंभूनाथ शुक्ल, प्रो. विधु द्विवेदी, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, प्रो. सुधाकर मिश्र, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार एवं कार्य परिषद, विद्या परिषद के सम्मानित सदस्य सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed