{"_id":"5cdb2337bdec22076c4ecea0","slug":"111557865271-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के पूर्व कुलपति और वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. जीसी त्रिपाठी की मुश्किल आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। उन पर विश्वविद्यालय की एक महिला शिक्षिका ने कमेंट करने, मानसिक उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हंगलू से करते हुए उन्होंने प्रो. त्रिपाठी के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। सात मई को कुलपति से की गई इस शिकायत की प्रति सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। सूत्रों की मानें तो विश्वविद्यालय स्तर पर अब मामले की जांच कराने की तैयारी चल रही है।
प्रो. जीसी त्रिपाठी पर आरोप लगाने वाली शिक्षिका ने कुलपति को सात मई 2019 को दिए पांच पेज के अपने शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों के साक्ष्य के साथ ही प्रो.त्रिपाठी के साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग भी भेजी है। अभद्र भाषा में बातचीत करने, कमेंट करने, झूठे आरोप लगाने, बैठकों के दौरान जोक्स, कहानियों, संस्कृत श्लोक के बहाने पर भी कमेंट करने, ईमेल भेजकर परेशान करने, फोन पर असंसदीय भाषा में बातचीत, विभागीय कामकाज में सहभागिता न कराने सहित कई आरोप लगाए हैं। यह भी कहा है कि उनके निर्देशन में शोध करने वाले छात्र को भी परेशान करते हैं। अब इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है। इसी पर सभी की निगाहें टिकी हैं।