फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sangeeta candidate select samajwadi party in loksabha election 2019

संगीता बनी मछलीशहर की प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी ने लोकगायिका को उतारा

Sun, 07 Apr 2019 09:49 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Sun, 07 Apr 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta candidate select samajwadi party in loksabha election 2019
जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर क्षेत्र के कटाहित खास गांव निवासी संगीता यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। संगीता यादव सपा सरकार में दिसम्बर 2013 से 2016 तक ललित कला अकादमी की वाइस चेयरमैन पद को सुशोभित कर चुकी है। सपा की लोकगायक के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


लालता प्रसाद यादव की पुत्री संगीता की शिक्षा दीक्षा दिल्ली में हुई। इनके पिता दिल्ली में रहकर नौकरी करते थे।धर्मेंद्र और सन्दीप दो भाइयों के बीच एकलौती बहन है।सपा सरकार के दौरान शिवपाल यादव की खासमखास मानी जाने वाली संगीता को दिसम्बर 2013में ललित कला अकादमी की वाइस चेयरमैन पद से नवाजा गया।
विज्ञापन


2016 तक उक्त पद पर रही। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव ने बदलापुर से टिकट दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद टिकट बदलकर ओमप्रकाश बाबा दूबे को दे दिया गया. संगीता को अब प्रगतिशील सपा के मुखिया ने जौनपुर के लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके पूर्व रामसेवक यादव.को प्रत्याशी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed