फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अंतिम चरण में मूल्यांकन, बढ़े परीक्षक

अंतिम चरण में मूल्यांकन, बढ़े परीक्षक

Sun, 24 Mar 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
अंतिम चरण में मूल्यांकन, बढ़े परीक्षक
वाराणसी/रामनगर/सारनाथ। यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल, इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन अब अंतिम चरण में हैं और अगले सप्ताह तक मूल्यांकन कार्य खत्म हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 30 मार्च तक मूल्यांकन खत्म कराने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में सारनाथ और रामनगर स्थित केंद्र पर कामर्स और हिंदी विषय के परीक्षकों की संख्या बढ़ाई गई है, क्योंकि इन विषयों की कॉपियां अधिक हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ और प्रभु नारायण इंटर कॉलेज रामनगर में 10 मार्च से कॉपियां जांची जा रही हैं। करीब आठ लाख कॉपियों के मूल्यांकन के जांच की जिम्मेदारी बनारस जिले को मिली थी। यहां तीनों केंद्र पर करीब 80 से 90 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है। शिक्षा विभाग की ओर से 30 मार्च से पहले ही मूल्यांकन खत्म कराने का दावा भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि रामनगर में हिंदी और महाबोधि इंटर कॉलेज में कामर्स की कॉपियां अधिक थीं, इसलिए यहां परीक्षक भी बढ़ा दिए गए हैं। चार-पांच दिनों में सभी जगहों पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। प्रभुनारायण इंटर कॉलेज के उपनियंत्रक डॉ. रामचंद्र यादव ने बताया कि निर्धारित तीन लाख में 2.80 लाख कॉपियां जांची जा चुकी हैं। सारनाथ के महाबोधि इंटर कॉलेज में शनिवार को पहुंचे सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी ने मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया। यहां केवल कामर्स का मूल्यांकन बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed