फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रियंका साफ बोलती हैं, मोदी फेंकते हैं : प्रमोद तिवारी

प्रियंका साफ बोलती हैं, मोदी फेंकते हैं : प्रमोद तिवारी

Thu, 21 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका साफ बोलती हैं, मोदी फेंकते हैं : प्रमोद तिवारी
वाराणसी। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ वाराणसी पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी साफ और सही बोलती हैं लेकिन नरेंद्र मोदी न तो साफ बोलते हैं और न ही सही। वह केवल झूठ बोलते और फेंकते हैं। यही कारण है कि उनकी पार्टी के लोग भी उनकी बात पर विश्वास नहीं करते हैं।
विज्ञापन

रामनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि यूपी की बेटी का आज जनता जोरदार स्वागत कर रही है। गंगा मईया का आशीर्वाद लेने निकली प्रियंका इसके दोनों तरफ रहने वाले मल्लाहों, केवट और गरीबों की समस्याओं को सुन रही हैं। नेहरू, गांधी परिवार का तो मां गंगा के प्रति आस्था बहुत है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की बहू के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर प्रमोद ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अभी शामिल नहीं हो रहे हैं लेकिन कुछ दिन में वह भी लाइन लगाएंगे। प्रियंका के गंगा में नाव पर सवार होकर यात्रा करने पर पीएम मोदी की टिप्पणी पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रियंका जो बोलती हैं दिल से बोलती हैं, सही, साफ बोलती हैं। मोदी कभी भी साफ नहीं बोलते हैं, फेंकते हैं। राहुल गांधी भी झूठ नहीं बोलते। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, वो तुरंत किया लेकिन मोदी ने काशी को क्योटो बनाने, गंगा सफाई, बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा अब तक पूरा नहीं किया। लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर कहा कि हमारा गठबंधन जनता से हो गया है, वो स्थायी है। काशी विश्वनाथ मंदिर में तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी दर्शन कर चुके हैं, अब प्रियंका के जाने को लेकर भाजपा क्यों डरी है, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

चौकाघाट में शहीद से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि 13 हजार करोड़ रुपये लेकर नीरव मोदी को ससम्मान लंदन भेज दिया गया। वहां ऐशो आराम से जी रहा है। वहां उसे पकड़ लिया गया है। कानूनी प्रक्रिया जारी है। लंदन में गिरफ्तारी हुई है। यहां प्रत्यार्पण करेंगे या नहीं, स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। आगे कहा कि मोदी सरकार कई चीजों के लिए याद की जाएगी। कहा कि मोदी सरकार ने ट्रैवेल एजेंसी खोल रखी थी भगोड़ों को को ससम्मान और सकुशल विदेश पहुंचाने का। इसमें मोदी सरकार एक्सपर्टाइज था। एक सवाल के जवाब में कहा कि नरेंद्र मोदी कोई भी सेटिंग कर सकते हैं। नीरव मोदी से कहा होगा कि आ जाओ चुनाव के बाद भेज देंगे। कुछ भी कर सकते हैं लेकिन यहां का कानून व कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह समय सवाल उठाने का नहीं है बल्कि जवाब मांगने का है। भाजपा सरकार के वायदे पूरे हुए कि नहीं। खाते में 15 लाख आए जैसे सवालों के जवाब मांगने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अपना भरपूर प्यार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed