फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जांच कमेटी के सामने पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेेसर, बयान दर्ज

जांच कमेटी के सामने पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेेसर, बयान दर्ज

Sun, 03 Feb 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
जांच कमेटी के सामने पहुंचे असिस्टेंट प्रोफेेसर, बयान दर्ज
वाराणसी। बीएचयू समाजशास्त्र विभाग में सोमवार को असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनोज वर्मा की पिटाई करने के मामले में स्टैंडिंग कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर को भी बुलाया गया। कमेटी के सामने अपना बयान दर्ज कराने के साथ ही डॉ. वर्मा ने घटना की जानकारी कुलपति को दी है। अब सभी को मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उधर पुलिस ने दो आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विभाग में चलती क्लास से खींचकर दौड़ाकर शिक्षक को पीटे जाने के बाद से विभाग के अन्य शिक्षक, छात्र दहशत में हैं। विमेंस ग्रीवांस सेल में जांच के बाद अब मामले को विश्वविद्यालय स्तर पर इंटरनल कंप्लेन कमेटी को भेजा गया है। इसके अलावा प्रो. ए वैशंपायन की अध्यक्षता वाली कमेटी भी जांच कर रही है। कमेटी के सामने डॉ. मनोज वर्मा ने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही कुछ वीडियो फुटेज भी दिखाए। उधर कुलपति से मिलकर मामले में स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की। उधर शनिवार को लंका पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चंदौली निवासी दो छात्र अजीत कुमार अनंत नारायण को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी अन्य छात्रों को हुई तो वह विरोध करने लगे। लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी ने किसी तरह समझाबुझाकर किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed