फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एमजे अकबर को बुकलेट में बताया विदेश राज्य मंत्री

एमजे अकबर को बुकलेट में बताया विदेश राज्य मंत्री

Tue, 22 Jan 2019 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
एमजे अकबर को बुकलेट में बताया विदेश राज्य मंत्री
वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने आए प्रवासी भारतीयों को बांटी गई ‘इंडियाज डिप्लोमेटिक जर्नी : 2014-2018’ बुकलेट ने सोमवार को आयोजकों की खासी किरकिरी कराई। दरअसल, इस पुस्तक में मी टू से चर्चित रहे पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद एमजे अकबर की तस्वीर प्रकाशित कर उन्हें विदेशी राज्य मंत्री बताया गया है। मामला सार्वजनिक हुआ तो संकुल में मौजूद लोगों में खुसुर-फुसुर शुरू हो गई। वहीं, विदेश मंत्रालय के जिम्मेदारी अधिकारी कुछ भी कहने से कतराते नजर आए।
विज्ञापन

मी टू अभियान के तहत लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एमजे अकबर को बीते साल मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मगर, प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पहले दिन केंद्र सरकार की राजनीतिक और कूटनीतिक उपलब्धियों से संबंधित जो बुकलेट बांटी गई है उसमें प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्य मंत्री डॉ. वीके सिंह के साथ ही एमजे अकबर को भी विदेश राज्य मंत्री के तौर पर प्रकाशित किया गया है। हालांकि जब तक मामला पकड़ में आया तब तक काफी देर हो चुकी थी और मौजूद लोगों का कहना था कि यह आयोजन समिति की बड़ी चूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed