फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाबा रामदेव - दो-AZAMGARH

बाबा रामदेव - दो-AZAMGARH

Sun, 13 Jan 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
बाबा रामदेव - दो-AZAMGARH

विज्ञापन
जौनपुर। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि युवा सच्चे मार्ग पर चलें और इस मार्ग पर चलने वालों को ताकत भी दें। विश्व गुरु बनने के लिए अखंड, प्रचंड पुरुषार्थ की जरूरत है, जिसे युवा ही दे सकते हैं। इसके लिए हमें विवेकानंद के ध्येय वाक्य ‘उठो, जागो और तब तक चलते रहो जब तक मंजिल न मिल जाए’ का अनुसरण करना होगा। यह कार्य योग से ही संभव है।
योग गुरु वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस को संबोधित कर रहे थे। रामदेव ने कहा कि युवाओं के बलवान, प्रज्ञावान, हृदय से श्रद्धावान, ऐश्वर्य से धनवान और चरित्रवान होने पर ही भारत महान होगा। उन्होंने जात-पात, मजहब के आधार पर भेदभाव न करने की युवाओं को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि योग ही भोग वृत्ति को मिटाता है। हमारे देश के युवाओं में आत्मबल और चरित्र बल है। इसी से हमारी पहचान है, जबकि पाश्चात्य संस्कृति की पहचान सुंदर पैकिंग में है। उन्होंने कहा कि युवा नौकरी के पीछे भागने की जगह मालिक बनें। स्वरोजगार अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने स्वामी रामदेव का स्वागत किया। कहा, भारत आध्यात्मिक राष्ट्र है। हमें स्वामी विवेकानंद से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अब समारोह स्थल का नाम महर्षि पतंजलि स्वदेशी प्रांगण होगा। इस दौरान रामदेव ने ताड़ासन, शीर्षासन, सर्वांगासन, हलासन, पश्चिमी ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, कपाल भांति एवं अनुलोम विलोम कराया। हाथों के बल चल कर दिखाया। समारोह में आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, जिले के महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, सेविकाएं शामिल हुए।

कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजन के समन्वयक राकेश यादव, रोवर्स रेंजर के समन्वयक डॉ. जगदेव ने भी संबोधित किया। संचालन जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने किया। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, डॉ. अंशुमाली, मुख्य केंद्र प्रभारी राकेश, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो रंजना प्रकाश, प्रो हरि प्रकाश, डॉ. राजीव प्रकाश सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राजकुमार, डॉ. उदय भान, डॉ. वीरेंद्र विक्रम यादव, डॉ. मनराज यादव, आचार्य संजीव, अचल हरिमूर्ति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed