{"_id":"5c38f89dbdec2273771f1b79","slug":"111547237533-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी से राजघाट तक चरम पर अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी से राजघाट तक चरम पर अव्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा के तट पर अस्सी से लेकर राजघाट तक अव्यवस्था का आलम चरम पर है। आगामी कुंभ एवं अप्रवासी भारतीय दिवस तथा मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए भी अव्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रयास नहीं किया गया है। कई घाटों पर जनसामान्य के लिए न तो चेंजिंग रूम है, न मूत्रालय और पत्थर के चबूतरे भी टूट-फूटकर बेकार हो चुके हैं। घाटों पर बनवाए गए प्याऊ की स्थिति भी अत्यंत खराब हो चुकी है। कई घाटों पर चल रहा निर्माण कार्य भी मानक के अनुरूप नहीं है। शुक्रवार को इसी संदर्भ में केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के सदस्यों ने अस्सी से राजघाट तक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के उपरांत महासमिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि काशी के गंगा घाटों पर सरकार ने कई योजनाएं लागू कीं लेकिन लापरवाह अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कारण इनका लाभ आम आदमी को नहीं मिल रहा है। इससे काशी की छवि भी खराब हो रही है। उन्होंने सरकार से लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ जनहित में सुविधाओं को बहाल करने की मांग की। इस दौरान आचार्य वागीश दत्त मिश्र, लक्ष्मण सिंह, राजीव कुमार कन्नौजिया, पंकज तिवारी, प्रदीप कुमार पाल, शिवराज प्रसाद सोनकर, दिलीप कुमार सेठ, हर्षित कुमार साहू, जमुना जायसवाल, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।