{"_id":"5c2e725bbdec2256a7705db7","slug":"111546547803-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के हेल्प डेस्क से ले जा सकते हैं काशी की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के हेल्प डेस्क से ले जा सकते हैं काशी की यादें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के बांस फाटक पर बने हेल्प डेस्क पर श्रद्धालुओं को केवल पूजा पाठ कराने में ही मदद नहीं की जाती बल्कि यहां कई तरह की फैंसी चीजें भी उपलब्ध हैं, जिन्हें श्रद्धालु यादगार के रूप में ले जा सकते हैं।
बाबा दरबार में दर्शन-पूजन, रुद्राभिषेक और मंगला आरती के लिए मंदिर न्यास की ओर से बांस फाटक स्थित मुख्य शाखा पर श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा दी गई है। इस डेस्क पर धर्म संस्कृति से जुड़ी कई चीजें भी श्रद्धालु खरीद सकते हैं। इनमें शंख, रुद्राक्ष, स्फटिक माला, तुलसी और चंदन की माला तथा फैंसी दुपट्टे शामिल हैं। हेल्प डेस्क प्रभारी सचीश मिश्रा ने बताया कि युवाओं की मांग को देखते हुए फैंसी आइटम उपलब्ध हैं। बाबा भोलेनाथ के चित्र बने टीशर्ट और राम नाम और ओम नम: शिवाय लिखे दुपट़टे भी उपलब्ध हैं।
लकड़ी के खिलौने
काशी की काष्ठ कला प्रसिद्ध और प्राचीन है। इन्हें जीआई प्रोडक्ट में रखा गया है और ये यहां हेल्प डेस्क पर भी उपलब्ध हैं। इनमें काष्ठ निर्मित भगवान गणेश, हनुमान सहित अनेक तरह की देव प्रतिमाएं हैं। वहीं बच्चों के लिए लकड़ी के खिलौने और घर में लगाने के लिए द्वार तोरण तथा विंड चाइम (पवन झंकार) भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
प्रसाद से लेकर कॉफी तक
बाबा के हेल्प डेस्क पर मंदिर का प्रसाद तो मिल ही रहा है, लेकिन इसके अलावा भी कई तरह की खाने-पीने की चीजें मिल रही हैं। ठंड को देखते हुए हेल्प डेस्प पर काफी-चाय , केला और आलू के चिप्स भी खरीदे जा सकते हैं। यहीं लगी आरामदायक कुर्सियों पर बैठकर इनका आनंद भी लिया जा सकता है।