फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अटल-अजीत की याद में क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग

अटल-अजीत की याद में क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग

Mon, 24 Dec 2018 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
अटल-अजीत की याद में क्रिकेट खेलेंगे दिव्यांग
वाराणसी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री स्व. अजीत वाडेकर की याद में टी-20 राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 दिसंबर तक किया जाएगा। अटल-अजीत मेमोरियल ट्राफी के तहत सिगरा स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में पांच टीमों के करीब 100 दिव्यांग क्रिकेटर भाग लेंगे। रविवार को बादशाह बाग कालोनी स्थित संकल्प ट्यूटोरियल्स पर प्रेस कांफ्रेंस में आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. संजय चौरसिया, संयोजक डॉ. सुनील मिश्रा, अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 10 लीग मैच और फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

पहली बार बनारस में होने वाली इस प्रतियोगिता में आयोजकों ने बताया कि ट्राफी का उद्घाटन 25 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अमित मिश्रा करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल, यूपी सरकार के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, मुख्य आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. कमलेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहेंगे। बताया कि हर दिन 20-20 ओवर के दो मैच सिगरा स्टेडियम और दो महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ खेल मैदान में खेला जाएगा। इस दौरान 26 दिसंबर को बनारस समेत पूर्वांचल के रणजी खिलाड़ियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। समापन समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेदबाज कर्षण घावरी और अजीत वाडेकर की पत्नी रेखा वाडेकर, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी आरपी सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed