फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   21 माह से लापता किशोर भुतहवा में मिला

21 माह से लापता किशोर भुतहवा में मिला

Mon, 24 Dec 2018 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
21 माह से लापता किशोर भुतहवा में मिला
परसा (सिद्धार्थनगर)। वाराणसी से लगभग 21 माह पूर्व लापता किशोर रविवार को माता-पिता से मिला। पुत्र के मिलते ही मां-बाप की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

25 मार्च 2017 को वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी शिवपूजन का पुत्र भीम (16) लापता हो गया था। इस संबंध में परिजनों ने लोहता थाने में तहरीर दी थी मगर भीम का पता नहीं चला। भीम भटकता हुआ ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मटियार उर्फ भुतहवा में आ गया। जहां वह मो. सलाम के घर रहने लगा। भीम स्पष्ट नहीं बोल पाता था और पूछने पर पता अस्पष्ट बता पा रहा था। दो बार लोगों ने लोहता थाने को सूचना भी दी लेकिन पुलिस ने लापरवाही बरती और भीम के परिजनों को सूचित नहीं किया। 22 दिसंबर को भीम का एक रिश्तेदार जो कि क्षेत्र के किराना की दुकानों पर सामान सप्लाई करता है उसने उसे देख लिया। वह भीम को अपने साथ ले जाने लगा मगर चौराहे पर मौजूद लोगों ने उसके माता-पिता को बुलवाने की बात कही। सूचना पर पिता शिवपूजन और उसकी मां चंपा देवी रविवार की सुबह भुतहवा पहुंची और भीम को अपने साथ गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed