{"_id":"5bedd62abdec2269960bc429","slug":"111542313514-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से पिता-पुत्र को लगी टक्कर तो ग्रामीणों ने लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से पिता-पुत्र को लगी टक्कर तो ग्रामीणों ने लगाई आग
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर। भगतुआ गांव में गुरुवार की रात वाराणसी से बलुआ घाट की ओर से जा रही तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप में आग लगा दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण भाग खड़े हुए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायल पिता-पुत्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया।
भगतुआ गांव में सुनील उपाध्याय और उनका बेटा आशीष उपाध्याय अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रही पिकअप ने टक्कर मारी तो पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक भाग निकला तो गुस्साए ग्रामीणों ने उसमें आग लगा दी। सूचना पाकर पहुंचे चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप में आग लगाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।