फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एलकेजी की छात्रा से छेड़खानी, वाहन चालक समेत तीन पकड़े

एलकेजी की छात्रा से छेड़खानी, वाहन चालक समेत तीन पकड़े

Sun, 11 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एलकेजी की छात्रा से छेड़खानी, वाहन चालक समेत तीन पकड़े
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित डालिम्स में एलकेजी की पांच वर्षीय छात्रा से छेड़खानी के मामले में स्कूल के मैजिक चालक और खलासी समेत तीन पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले छात्रा ने मां को बताया कि स्कूल वाहन से उतरने के दौरान चालक और खलासी उसके शरीर को बेबजह छूते हैं। मां ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की। सुनवाई नहीं होने पर मां ने चालक व दो खलासी के खिलाफ भेलूपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार बच्ची महमूरगंज स्थित डॉलिम्स में एलकेजी की छात्रा है। वह स्कूल वाहन से पढ़ने जाती है। तहरीर के आधार पर रोहनिया निवासी चालक संजय विंद, खलासी राजन वर्मा और घाटमपुर निवासी आशु पटेल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा की शिकायत मिलते ही बस ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है। - पूजा मधोक, निदेशक, डालिम्स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed