{"_id":"5bd4cdc6bdec2269960bb4ce","slug":"111540672966-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण प्लेटफार्म ह स्वच्छता संसद’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण प्लेटफार्म ह स्वच्छता संसद’
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विश्व शांति महासंघ की ओर से शनिवार को लहुराबीर स्थित राजकीय क्वींस कालेज में स्वच्छता संसद के प्रथम अधिवेशन सत्र का उद्घाटन हुआ। इसमें स्वच्छता संबंधित समस्या और उसके समाधान पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में स्वच्छता संसद बेहतर कार्य कर रहा है। यह अपनी बात रखने का महत्वपूर्ण प्लेटफार्म है।
शहर की सफाई व्यवस्था के लिए स्वच्छता संसद की ओर से चार-चार सदस्यीय दो निगरानी समिति बनाई गई जो सहयोग करेगी। स्वच्छता मंत्री और सांसदों ने शहर की गंदगी की ओर निगम और जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि संसद में जो प्रस्ताव पास होगा उसे जिला प्रशासन पूरा कराएगा। साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीबी सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. जीएन केशरवानी, डा. शिव कुमार, डा. रितु गर्ग, रीता जायसवाल, श्रीनाथ जायसवाल, अरुण गुप्ता, नवल खेमका आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. माधुरी पांडेय एवं प्रो. सीएम चतुर्वेदी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अलका गुप्ता ने किया।