{"_id":"5ba15e7f867a557ed33fc79d","slug":"111537302143-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री से स्वरोजगार के साधन पाकर बढ़ा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री से स्वरोजगार के साधन पाकर बढ़ा उत्साह
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मधुमक्खी पालकों, कुंभकारों और बुनकरों को स्वरोजगार बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से प्रोत्साहित किया गया। कुंभकारों को 260 विद्युत चालित चाक, 26 बलंजर, 26 पग मशीन, 26 आधुनिक भट्टियां दी गई हैं। पचास मधुमक्खी पालकों को 500 बॉक्स और तीन बुनकरों को रेडीबार्प मशीन दी गई। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को बीएचयू जनसभा में एक कुंभकार, मधुमक्खी पालक और बुनकर को मंच से प्रतीक स्वरूप भेंट किए।
प्रधानमंत्री के हाथों इलेक्ट्रिक चाक पाने वाले हरपालपुर के विनोद प्रजापति का कहना था कि इससे समय की बचत होगी। पहले दिन में हजार कुल्हड़ बना पाता था। अब डेढ़ से दो हजार बन सकेंगे। इससे आय बढ़ेगी। सेवापुरी के संदीप सिंह इलेक्ट्रानिक ताना मशीन पाकर बहुत खुश हैं। पहले ताना भरने में पांच दिन का समय लगता था। इससे काफी समय बचेगा। मधुमक्खी पालक ओंकार नाथ को भी दस बॉक्स मिले हैं।