{"_id":"5b7f1d1e42c792463f79416a","slug":"111535057182-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेन, डीसीएम और बिजली के केबल के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेन, डीसीएम और बिजली के केबल के साथ दो गिरफ्तार
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एनएच - 29 के निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था के चौबेपुर स्थित साइट से चोरी हुए नौ लाख रुपये के दस टन वजनी बिजली के केबल के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की शिनाख्त हुकुलगंज के नैय्यर आलम और अंबेडकर नगर के जलालपुर थाना के डिभियांव गांव के राहुल के तौर पर हुई है। पुलिस को इस मामले में गिरोह के सरगना प्रतापगढ़ के राजेेश सिंह और उसके साथी संदीप मिश्रा की तलाश है। नैय्यर आलम और राहुल के पास से एक डीसीएम ट्रक और हाइड्रा क्रेन बरामद कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
एनएच - 29 के किनारे के बिजली के तारों को भूमिगत करने के लिए चौबेपुर आयुर्वेद अस्पताल के सामने रखा 511 मीटर लंबा केबल 15 अगस्त की रात चोरी हो गया था। कार्यदायी संस्था के प्रोपराइटर जौनपुर के पटईल गांव निवासी पंकज सिंह ने इस संबंध में चौबेपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि चौबेपुर थानाध्यक्ष ने घटनास्थल और उसके चौतरफा जाने वाले रास्तों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से तफ्तीश शुरू की। चंद्रावती स्थित पेट्रोल पंप पर लगे कैमरे की फुटेज में दिखा कि 15 अगस्त की रात सफेद रंग की डीसीएम बिजली के केबल का ड्रम लेकर जा रहा है। इसके बाद मुखबिरों की मदद से पता लगा कि राजवाड़ी हवाई पट्टी पर बिजली का केबल लदा डीसीएम और क्रेन खड़े हैं। बुधवार की रात चौबेपुर थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ छापामारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने कहा कि चोरी की बड़ी घटना का जल्द खुलासा और बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष चौबेपुर और उनकी टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
ठेकेदारों की लापरवाही का उठाते हैं फायदा
नैय्यर आलम और राहुल ने बताया कि एनएचआई का काम कराने वाले ठेकेदार बिजली के भारी वजन वाले केबल सड़क किनारे ही जगह-जगह छोड़ देते हैं। उन्हें प्रतीत होता है कि भला केबल कौन चुराएगा। इस लापरवाही का फायदा गिरोह का सरगना राजेश सिंह उठाता है। क्रेन से केबल को डीसीएम में लादा जाता है और पड़ोस के दूसरे प्रदेशों में सस्ते दर पर ठेकेदारों को ही बेच दिया जाता है। जो केबल चौबेपुर आयुर्वेद अस्पताल के सामने से चुराया गया था उसका भी कुछ हिस्सा आरोपियों ने बेच दिया था।