फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अगस्त में चंदौली जाएंगे अमित शाह

अगस्त में चंदौली जाएंगे अमित शाह

Wed, 25 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अगस्त में चंदौली जाएंगे अमित शाह
वाराणसी। काशी क्षेत्र की नई टीम की बैठक मंगलवार को जौनपुर में हुई। इसमें आगामी कार्यक्रम तय किए गए। पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन को मजबूत करने के लिए अगस्त में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूर्वांचल के दौरे पर आएंगे। अगस्त के प्रथम सप्ताह में चंदौली में सभा होगी। इस दौरान चंदौली से बिहार तक की सीटों को साधने की तैयारी होगी।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा में यूपी से 78 सीटों को जीतने का लक्ष्य भाजपा लेकर चल रही है। दो सीट विपक्ष के लिए छोड़ा जा रहा है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ हर माह अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस काम की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों को बांटी गई। 15 अगस्त को हर बूथ पर 11 पौधे लगाएं जाएंगे। दो अक्टूबर से गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलेगा। नए सदस्यों को बनाया जाएगा।
विज्ञापन

हर मोर्चा का अलग-अलग कार्यक्रम चलेगा। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा आदि के कार्यक्रमों के जरिए पार्टी जनता के बीच पैठ बनाएगी। बैठक के बारे में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि केवल संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई है। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के अलावा सलिल विश्नोई, लक्ष्मण आचार्य, नागेंद्र रघुवंशी, धर्मेंद्र सिंह, मोहितोष नारायण, आशीष बघेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed