{"_id":"5b427bcb4f1c1b93288b53cf","slug":"111531083723-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की जनसभा में 4500 बाइक व 500 बसों से आएंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की जनसभा में 4500 बाइक व 500 बसों से आएंगे लोग
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्रीय टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रदेश के मंत्री दारा सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी साथ रहे। बाद में राजातालाब सब्जी मंडी के पीछे रानी बाजार में 14 जुलाई की शाम सभा के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में हर सेक्टर से 300 कार्यकर्ता आएंगे। जिले के 300 सेक्टर और आठ विधानसभाओं से कार्यकर्ता बाइक से आएंगे। एक सेक्टर से 15 बाइक के हिसाब से 4500 बाइक और 500 बसों के माध्यम से कार्यकर्ता और लोग पहुंचेंगे।
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा की कोर टीम ने जिला, महानगर अध्यक्ष से अधिक से अधिक कार्यकर्ता जुटाने को कहा गया। बैठक के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उधर जिले के सभी मंडलों में बैठकें हुईं। राजातालाब, जंसा, रोहनिया, रामेश्वर मंडल में 25-25 टोलियां बनाई गईं। हर टोली में 10-10 लोगों को शामिल किया गया। जो सभास्थल के 10 किमी दायरे में घर-घर जनसंपर्क करेंगे। नजदीक के चार मंडलों से 15-15 हजार लोग आएंगे। अन्य 11 मंडलों से 5-5 हजार लोगों के आने की योजना बनाई गई है। स्वच्छता अभियान के साथ चौराहों को सजाया जाएगा। कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो पीएम 14 को पहले आजमगढ़ जाएंगे। वहां से बनारस आएंगे। इसके बाद 15 को पीएम मिर्जापुर जाएंगे। तीनों जिलों का जायजा भाजपा की कोर टीम ने लिया।