{"_id":"5b39253d4f1c1bc5628b81df","slug":"111530471741-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मिली राहत, दुश्वारी भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मिली राहत, दुश्वारी भी बढ़ी
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/भदोही। मानसून की दस्तक के बाद रविवार को दिन में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश ने नगर की सूरत बिगाड़ कर रख दी। प्रमुख मार्गों के अलावा मोहल्लों की गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे जहां मुख्य मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ तो कई मोहल्लों में गलियां कीचड़ से सन गईं। आज की बारिश ने नगर पालिका की प्री मानसून तैयारियों की कलई खोल दी, हालांकि ज्ञानपुर नगर में हल्की बारिश से सिर्फ मौसम सुहाना हुआ।
गत सप्ताह दो दिन बारिश के बाद से खिली धूप निकल रही थी। इससे उमस और गर्मी से लोगों में बेचैनी छा गई थी। रविवार को सुबह से ही आसमान में मेघ उमड़ घुमड़ रहे थे। पूर्वान्ह 11 बजे से रिमझिम फुहारें जो शुरू हुई तो 12 बजते बजते झमाझम बरसात का रूप ले लिया। बारिश से स्टेशन रोड शिव टाकीज के पास के मुल्ला तालाब तक जलमग्न हो गया। इसी तरह अहमदगंज गजिया में नगर पालिका कार्यालय के मुख्यद्वार पर तथा पीरखांपुर रोड, मेन रोड, मामदेव पुर रोड, मशाल टाकीज रोड, काजीपुर रोड. छेड़ीबीर, बाजार सरदार खां, पकरी तिराहे आदि में भारी जलजमाव रहा। व्यस्त और भीड़ भाड़ वाले कटरा बाजार, चकइनायत गली, अंबर नीम,रामसहायपुर, काशीपुर आदि में गलियों में कीचड़ जम जाने से उन पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई के दावे तो किए गए। इस पर लाखो रुपये खर्च भी किए गए लेकिन सभी दावे हवा हवाई साबित हुए। कई मार्गों पर पटरियों पर घंटो भारी मात्रा में पानी लगा रहा। इससे लोगों की दूकानदारी पर असर पड़ा। मौसम खुशगवार हो जाने से लोगों ने घरों में बैठ कर बारिश का आनंद लिया। इसी तरह गोपीगंज नगर में भी बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। सुरियावां, मोढ़, चौरी, महराजगंज, ऊंज, सुभाषनगर इलाकों में भी बारिश हुई हालांकि ज्ञानपुर नगर में रिमझिम फुहारों के बाद हल्की बारिश हुई। इससे उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत जरूर मिली लेकिन धान की रोपाई को लेकर तैयार किसान मेघ की तरफ ही देख रहे हैं।