{"_id":"5b257d964f1c1b254d8b6d6e","slug":"111529183638-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई क्षेत्रीय कमेटी में बड़े पदाधिकारी ने फंसाया पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई क्षेत्रीय कमेटी में बड़े पदाधिकारी ने फंसाया पेच
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा के काशी क्षेत्र की कमेटी अब तक फाइनल नहीं हुई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र श्रीवास्तव की नियुक्ति के साथ ही नई कमेटी की कवायद शुरू हो गई थी। नई कमेटी में कुछ पुराने और कुछ नए चेहरों को शामिल कर लिया गया था। प्रदेश स्तर से इसकी घोषणा होनी बाकी थी। इसी बीच प्रदेश के एक बड़े पदाधिकारी ने इसमें पेच फंसा दिया। नतीजतन, चुनावी तैयारी के बीच नई टीम की घोषणा लटक गई है।
नई कमेटी के गठन को लेकर आपस में खींचतान की जानकारी पार्टी हाईकमान को दे दी गई है। पार्टी हाईकमान युवाओं को तरजीह देने के पक्ष में जबकि प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी पुराने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दिलाना चाहते हैं। इसके चलते सामाजिक ताना-बाना बुनने की आड़ में कई तरह के वाद भी सामने आ रहे हैं। प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी इसके लिए पूर्व के अनुभव का हवाला दे रहे हैं, जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष नए प्रयोग करना चाहते हैं। हालांकि यह तय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के नाते यहां उन्हीं नेताओं-कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी जाएगी, जो हर खांचे में फिट होंगे।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के भाजपा संपर्क फार समर्थन चला रही है। मतदाता पुनरीक्षण के संबंध में वार्ड स्तर के कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। नई कमेटी के गठन में देरी से इन कामों की मॉनीटरिंग नहीं हो पा रही है।