{"_id":"5b1302144f1c1ba16e8b5e63","slug":"111527972372-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय सिंह, विनीत सिंह समेत छह आरोपी कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय सिंह, विनीत सिंह समेत छह आरोपी कोर्ट में पेश
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में शनिवार को फैजाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह और पूर्व एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह समेत छह आरोपी अदालत में पेश हुए। एडीजे चतुर्थ मोहम्मद गुलाम उल मदार की अदालत में सभी आरोपियों का बयान दर्ज किया गया। मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 30 जून की तिथि नियत की है।
प्रकरण के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर में टकसाल सिनेमाहाल के समीप चार अक्तूबर 2002 को शाम छह बजे कार से गुजर रहे धनंजय सिंह के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में धनंजय सिंह ने पूर्व विधायक अभय सिंह समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के बाद पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक अभय सिंह, पूर्व एमएलसी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय रघुवंशी, सत्येंद्र सिंह बबलू व विनोद सिंह के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में प्रेषित किया था।