{"_id":"5b0332e34f1c1b2b118b54e5","slug":"111526936291-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु के हत्यारोपी आज पांच घंटे की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु के हत्यारोपी आज पांच घंटे की रिमांड पर
Updated Tue, 22 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सपा नेता प्रभु साहनी की हत्या के मामले में समर्पण करने वाले शिव निषाद और जितेंद्र कुमार निषाद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने की विवेचक की याचिका मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने स्वीकार कर ली। दोनों आरोपियों की रिमांड अवधि मंगलवार सुबह 10 बजे से पांच घंटे के लिए होगी।
11 मई को सिंधिया घाट पर प्रभु साहनी को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। प्रभु के छोटे भाई शंभू की तहरीर पर चौक थाने में उसके ताऊ के बेटे शिव, विनोद और जितेंद्र के अलावा मणिकर्णिका निवासी बब्लू भारती के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिव और जितेंद्र ने 16 मई को अदालत में समर्पण कर दिया था जबकि विनोद और बब्लू अभी भी फरार चल रहे हैं। कस्टडी रिमांड में पुलिस शिव और जितेंद्र की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त असलहा बरामद कराने के साथ ही वारदात के कारणों के संबंध में पूछताछ करेगी।