फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जलभराव से निजात मिलने की जगी आस

जलभराव से निजात मिलने की जगी आस

Mon, 09 Apr 2018 01:07 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
जलभराव से निजात मिलने की जगी आस
भदोही। नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की गंभीर समस्या की खबर उमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। सुबह नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने घमहापुर में बिछाई जा रहे सीवर लाइन के काम का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय लोगों से वार्ता कर अड़चन दूर कराई और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। इससे जल्लापुर नई बस्ती, आलमपुर व घमहापुर के लोगों में समस्या से जल्द निजात पाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

घमहापुर नगर के अत्यधिक पिछड़े इलाकों में आता है। जलनिकासी की सुविधा न होने के कारण नई बस्ती, आलमपुर, घमहापुर और चकदिवानगान समेत कई इलाकों में हर समय गंदा पानी सड़कों-गलियों में बहता रहता है। इसी गंदे पानी से होकर लोगों को आना-जाना पड़ता है। साथ ही सड़न और बदबू के कारण लोगों का घरों में रहना दुश्वार हो गया है। इस समस्या को अमर उजाला के रविवार के अंक में प्रमुखता से उजागर किया गया तो नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। सुबह पालिका अध्यक्ष घमहापुर पहुंचे 1.70 करोड़ की लागत से बिछाई जा रही सीवर लाइन के काम का जायजा लिया। यहां कुछ लोगों की जमीन सीवर लाइन की जद में आ रही थी। चेयरमैन से वार्ता के बाद अख्तर डायर और अख्तर अंसारी 12 फीट जमीन सीवर के लिए छोड़ने को राजी हो गए। चेयरमैन ने बताया सीवर लाइन बिछने के बाद जल्लापुर नई बस्ती, आलमपुर व घमहापुर में जलभराव की समस्या दूर होगी। सीवर लाइन को आईपीएस से जोड़ा जाएगा, जहां से पानी लिफ्ट कराकर चौरी रोड मुख्य नाले में छोड़ा जाएगा। उन्होने बताया कि घमहापुर से नई बाजार रोड तमन्ना हाउस होते हुए नदी तक 2.72 करोड़ से सीवर लाइन के विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। साथ ही चकदिवानगान कोतवाली के पीछे जलनिकासी लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सभासद महेंद्रनाथ बिंद, करुणा शंकर दूबे, सुजीत यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, हन्नान अंसारी, जावेद अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed