{"_id":"5ac288784f1c1bd2618b52f6","slug":"111522698360-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी तैयारी के साथ नए सत्र का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी तैयारी के साथ नए सत्र का आगाज
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। आधी-अधूरी तैयारी के साथ नए शिक्षण सत्र का सोमवार को आगाज हो गया। परिषदीय विद्यालय में बच्चे बिना कापी, किताबों के पहुंचे। पहले दिन बच्चे स्कूलों में पढ़ाई के बजाय खेलते नजर आए। वहीं, अंग्रेजी माध्यम से निजी स्कूलों में दाखिले शुरू हो गए हैं। हालांकि इन स्कूलों में अपने बच्चों के प्रवेश कराने को लेकर मोटी रकम अदा करने की चिंता से अभिभावकों में तनाव बढ़ गया है।
नए शिक्षण सत्र का आगाज होते ही जिले में 1110 परिषदीय विद्यालयों में चहल-पहल बढ़ गई है। सभी विद्यालयों में बच्चों के साथ अभिभावकों की भीड़ रही। हालांकि इन विद्यालयों के बच्चों को कापी-किताबें, बैग और यूनिफार्म कब मिलेंगे, इस बारे में शिक्षकों और अधिकारियों को कुछ पता नहीं है। ऐसे में बच्चे बिना किताबों के पढ़ाई करेंगे। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि शीघ्र ही शासन से किताबें आ जाएगी। इस बार किताबों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। वहीं, अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में रिजल्ट वितरण के साथ ही दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।