{"_id":"5aa6d8144f1c1b3a058b4ebd","slug":"111520883732-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीनों के आंदोलन से वसूली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमीनों के आंदोलन से वसूली बाधित
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/भदोही। राजस्व संग्रह अमीन काम पर वापस लौटने को तैयार नहीं हैं। 11 सूत्री मांगों को लेकर छठें दिन सोमवार को भी जिले की तीनों तहसीलों में अमीनों का धरना जारी रहा। अमीनों के आंदोलन की वजह से हर रोज लाखों रुपये की राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है।
भदोही में आयोजित धरने में उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संग्रह अमीन प्रताड़ित किए जा रहे हैं। वसूली लक्ष्य पूरा न होने पर अमीनों को ही दोषी ठहराया जाता है। कहा कि हमें यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता चाहिए। ग्रेड वेतन में बढ़ोतरी की मांग कई वर्षों से लंबित है लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही। संवर्ग का नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी करने और शैक्षिक योग्यता स्नातक करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार सकारात्मक कदम नहीं उठाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में अखिलेश कुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार, बालमुकुंद दूबे, विद्याधर चौबे, राजपति सरोज, बद्री प्रसाद, दीनानाथ सिंह, मुन्नी लाल, सुरेश कुमार और बृजराज यादव आदि शामिल थे।
वहीं, ज्ञानपुर में चल रहे धरने में जिला महामंत्री विद्याधर चौबे, तहसील अध्यक्ष लोकेश तिवारी और तहसील मंत्री बद्री पंडित ने कहा कि अमीन अब आश्वासन पर चुप नहीं बैठेंगे। मांगों का आदेश जारी न होने तक वह आंदोलन करेंगे। धरने में विनय सिंह, राजेंद्र बहादुर, श्याम नारायण यादव, त्रिभुवन मौर्य, राना श्रीवास्तव, अजय कुमार पाठक, शारदा बिंद, राजपति सरोज, सत्येंद्र शुक्ला, राजेश सिंह, दीनानाथ, रामधारी, अशोक, अनिल आदि रहे।