फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बिजली की आंख मिचौनी ने रुलाया

बिजली की आंख मिचौनी ने रुलाया

Wed, 14 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
बिजली की आंख मिचौनी ने रुलाया
ज्ञानपुर। दो दिनों से जारी बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। नगर से लेकर गांवों तक बिजली की मनमानी कटौती से लोग परेशान हो उठे हैं। मंगलवार को शिवरात्रि के मौके पर ज्ञानपुर नगर और आसपास के गांवों की बिजली शट डाउन और ब्रेक डाउन में उलझी रही। लिहाजा हर 20 से 25 मिनट पर बिजली कटती रही। बेतरतीब कटौती से दिन भर उपभोक्ता खीझते रहे। वहीं, विभाग के कर्मचारी फॉल्ट ढूंढने और मरम्मत में लगे रहे।
विज्ञापन

अघोषित कटौती से आजिज लोगों को पिछले दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बरसात के चलते बेतरतीब बिजली कटौती झेलनी पड़ी। मंगलवार को सुबह से शाम तक कटौती का सिलसिला चलता रहा। शिवरात्रि होने के नाते लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की उम्मीद थी लेकिन इस पर पानी फिर गया। विभागीय अधिकारियों का कहना था कि बारिश के चलते जगह-जगह फॉल्ट आ रहे हैं। उन्हें ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल की जा रही है, तब तक दूसरी जगह फॉल्ट सामने आ जा रहा है। इससे मुश्किलें बढ़ गईं हैं। इस बीच पेड़ कटाई के कार्य के चलते भी ज्ञानपुर नगर की बिजली आधे घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। इससे पूर्व रविवार की रात बारिश के कारण चार से पांच घंटे तक लगातार बिजली गुल रही। यह सिलसिला सोमवार की रात को भी जारी रहा। मंगलवार को सुबह आठ से नौ बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद दस बजे से पहले ही बिजली फिर गुल हो गई। दिन में रुक-रुक कर बिजली की कटौती लगातार जारी रही। इससे लोग खीझ गए। एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि बारिश के चलते कई स्थानों पर फॉल्ट हो गया है। उसे दुरुस्त करने के लिए शटडाउन लेना पड़ रहा था। शाम तक बिजली आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed