फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   उद्यमियों ने बताईं अपनी समस्याएं, निस्तारण का आश्वासन

उद्यमियों ने बताईं अपनी समस्याएं, निस्तारण का आश्वासन

Fri, 09 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
उद्यमियों ने बताईं अपनी समस्याएं, निस्तारण का आश्वासन
वाराणसी। औद्योगिक क्षेत्र रामनगर फेज-1, फेज-2 तथा आईआईडीसी चंदौली के उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए स्थानीय प्रशासनिक भवन में गुरुवार को कैंप लगा। इस दौरान मानचित्र स्वीकृति, संविलयन तथा भूखंड परिवर्तन आदि की समस्याओं का समाधान किया गया। भूखंड संख्या ई-5 तथा ई-6 के आवंटियों की ओर से भूखंड पर पहुंच मार्ग न होने के कारण समय विस्तारण शुल्क न लिए जाने का मामला उठाया। भूखंड संख्या एफ-36, एफ-37 के आवंटी राहुल शर्मा ने संविलयन शुल्क न लिए जाने का मामला, डी-17 रामनगर द्वितीय का भूखंड कब्रिस्तान में होने तथा एफ-123 आईआईडीसी पाकेट भूमि पर होने की मुद्दा उठाया गया। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या के नेतृत्व में उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसमें निगम की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक सुबोध कुमार सक्ेसना, सहायक अभियंता एके जैन, अवर अभियंता पीएन सोनकर, बीपी मौया, एसएस पटेल आदि उपस्थित रहे। वहीं एसोसिएशन से राहुल शर्मा, अजय, सचिन, हिमांशु, राजकुमार, अवधेश आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed