फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एयरपोर्ट की बाउंड्री के समीप डग्गामार बस पलटी, 12 घायल

एयरपोर्ट की बाउंड्री के समीप डग्गामार बस पलटी, 12 घायल

Tue, 30 Jan 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट की बाउंड्री के समीप डग्गामार बस पलटी, 12 घायल
पिंडरा (वाराणसी)। बाबतपुर-मंगारी मार्ग पर स्थित धर्मलपुर गांव में बाबतपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल के समीप सोमवार की दोपहर सवारियों से भरी एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 लोगों को गंभीर चोट आई है जबकि दर्जन भर से ज्यादा यात्री मामूली तौर पर घायल हुए। एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बड़ागांव के बसनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चौबेपुर से 40 यात्रियों को लेकर डग्गामार बस बाबतपुर के लिए रवाना हुई थी। बताया जाता है कि बस मंगारी से आगे बढ़कर धर्मलपुर गांव में बाबतपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल के समीप पहुंची तभी उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर सीआईएसएफ के जवान भाग कर मौके की ओर आए। आननफानन में एंबुलेंस से घायलों को बसनी स्थित पीएचसी पहुंचाया गया। घायलों में मुनारी निवासी ननकू राजभर (60), भरथौली के प्यारे लाल राजभर (55,) राधिका (30) व उसकी पुत्री आरुषि (3), पलहीपट्टी के केशव गुप्ता (60), कालिकधाम की शांति (56) व सोनम मौर्या (18), दुल्हेपुर के शुद्धू राम (55), राजपुर के गोविंद मौर्या (28), जलालपुर के जब्बार अली (55), पुवारीकला की मंगला देवी (55), नेहिया के सहादुर (60) शामिल हैं। घायलों में केशव, सहादुर और आरुषि की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा दर्जन भर से ज्यादा यात्रियों को मामूली चोट आई और सभी प्राथमिक उपचार कराकर घर चले गए।
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना पाकर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, डॉ. जेपी दूबे, हौसिला पांडेय, अभिषेक राजपूत, अतुल रावत, एसडीएम पिंडरा डॉ. एनएन यादव और सीओ पिंडरा सुरेंद्र ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed