फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तहसील बार के प्रत्याशियों ने गिनाईं समस्याएं

तहसील बार के प्रत्याशियों ने गिनाईं समस्याएं

Wed, 24 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
तहसील बार के प्रत्याशियों ने गिनाईं समस्याएं
भदोही। तहसील बार एसोसिएशन भदोही के प्रत्याशी भ्रष्टाचार मुक्त तहसील, अधिवक्ताओं के मान सम्मान के लिए संघर्ष करने, बार की आय बढ़ाने समेत कई बिंदुओं पर अपनी प्राथमिकताएं अधिवक्ताओं को बताईं। आअध्यक्ष और महामंत्री पद के कुल चार प्रत्याशी तहसील के अधिवक्ता सभागां में आयोजित क्वालिफाइंग स्पीच में विचार व्यक्त कर रहे थेे।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रत्याशी सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि बार कोष की समृद्धि व बार-बेंच के बीच मधुरता को वे सर्वोपरि मानते हैं। ऐसा होने से सबकुछ अपने आप ठीक चलेगा। उन्होंने बार का पंजिकरण व मुंसफ कोर्ट भदोही तहसील में लाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष के दूसरे प्रत्याशी मोती लाल ने कहा कि वह वकालतनामे से धन अर्जित कर बार को समृद्ध बनाने का काम करेंगे। अधिवक्ताओं और बार के लिए समर्पित रहने की बात कही।
विज्ञापन

इसी प्रकार महामंत्री पद के सुरेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि बार को इतना समृद्ध करना चाहता हूं कि अधिवक्ताओं के भी काम आए। कहा कि अधिवक्ताओं के दुर्घटनाग्रस्त होने अथवा दुर्घटना में मौत की स्थिति में आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पहल करेंगे। महामंत्री पद के दूसरे प्रत्याशी गिरिजा शंकर यादव ने बार के के लिए पुस्तकालय और शौचालय की स्थापना, स्टैंड बनवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि तहसील बार का चुनाव 25 जनवरी को होना है। इसमें अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित कुमार पांडेय, सयुक्त मंत्री चंद्रेश राय, पुस्तकालय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष पंकज यादव का चुनाव निर्विरोध चुनाव हो चुका है, जिसकी औपचारिक घोषणा 25 जनवरी को होगी। क्वालिफाइंग स्पीच की अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed