{"_id":"5a4d3bd14f1c1bcd6d8b7b86","slug":"111515011025-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से मासूम समेत पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से मासूम समेत पांच की मौत
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। जिले भर में ठंड का कहर जारी है। ठंड लगने से एक बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हरहुआ के सुरवां (सेहमलपुर) गांव में मंगलवार की रात मजदूरी करने वाले प्रमोद सोनकर की पांच वर्षीय बेटी अंजली की तबीयत बिगड़ी। सुबह परिवार के लोग उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इसी तरह चौबेपुर थाना क्षेत्र के शिवदशा और रामपुर गांव में ठंड लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। शिवदशा निवासी लालजी राम (50) भोर में खेतों की ओर गया। लौटा तो ठंड से कांप रहा था। परिवार वाले कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई। रामपुर गांव निवासी दुखरन राम (50) भी सुबह पांच बजे बाहर निकला तो उसे ठंड लग गई। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर गांव निवासी दिव्यांग सुभाष मोदनवाल (65) के परिवारीजनों के मुताबिक बुधवार सुबह ठंड लगने से उनकी मौत गई। आराजीलाइन ब्लॉक के चंदापुर गांव में ठंड लगने से ओमनाथ राय (35) की मौत हो गई। उसे दो दिन पहले ठंड लगी थी।
वहीं, हाड़कंपाती ठंड में पशुओं के मरने का भी सिलसिला जारी है। चौबेपुर इलाके में करीब एक दर्जन पालतू पशुओं की शीतलहर के चलते जान चली गई।