फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सैलानियों को अब ‘स्पेशल’ सुरक्षा कवच

सैलानियों को अब ‘स्पेशल’ सुरक्षा कवच

Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
सैलानियों को अब ‘स्पेशल’ सुरक्षा कवच
वाराणसी। विदेशियों के साथ हिंसा की लगातार घटनाओं के मद्देनजर ‘स्पेशल स्क्वॉड’ के गठन का बड़ा फैसला लिया गया है। यह स्क्वॉड सैलानियों का सुरक्षा कवच बनेगा। दस्ते के प्रशिक्षित पुलिस कर्मी न सिर्फ किसी भी आपात स्थिति से निबटने में सक्षम होंगे बल्कि ‘मित्र’ बनकर सैलानियों की सुरक्षा और सहायता करेंगे।
विज्ञापन

35 सदस्यीय ‘स्पेशल स्क्वॉड’ के लिए दरोगा और सिपाही चुन लिए गए हैं। जनवरी में इन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी और इसी महीने की आखिरी तक ये दस्ता सैलानियों की सुरक्षा और सहायता में मुस्तैद हो जाएगा।
विज्ञापन

काशी को पर्यटन के फलक पर ले जाने की केंद्र और राज्य सरकार की कोशिशों के बीच हाल के दिनों में यहां सैलानियों के साथ हुईं आपराधिक घटनाओं ने पुलिस-प्रशासन की जमकर किरकिरी कराई। जिले में पर्यटक थाना और चौकियों की स्थापना की योजना के मूर्तरूप लेने तक एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज की अगुवाई में जिला पुलिस ने ‘स्पेशल स्क्वॉड’ की कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे चालचलन, व्यवहार, वाकपटुता और अंग्रेजी भाषा की जानकारी के आधार पर स्क्वॉड के लिए 25 सिपाही और 10 दरोगा चुने गए हैं। पर्यटक पुलिस के साथ समन्वय और उच्चाधिकारियों के निर्देशन में यह दस्ता गंगा घाटों से लेकर रेलवे और बस स्टेशनों, सारनाथ व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मुस्तैद रहेगा। अत्याधुनिक सूचना संसाधनों से लैस यह दस्ता सैलानियों को जागरूक भी करेगा कि वह कहां जाएं, कहां न जाएं। किसी भी विपरीत स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed