{"_id":"5a42b55e4f1c1bf4688c380c","slug":"111514321246-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरा से रथयात्रा तक ढहाए गए अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरा से रथयात्रा तक ढहाए गए अवैध निर्माण
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जिला प्रशासन, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सिगरा से रथयात्रा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नटराज सिनेमा हाल और कुबेर कांप्लेक्स के पास अवैध चहारदीवारी भी ध्वस्त किया गया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सड़क की चौड़ाई नापकर निशान लगाया। इस दौरान विभागों की आपसी खींचतान के चलते सभी को निर्देश दिया गया कि पहले लाल निशान लगाए ताकि अवैध निर्माणों को तोड़ने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
अतिक्रमण हटाने के अभियान की जानकारी पहले ही ठेला खोमचा वालों को दे दी थी। ठेला खोमचा वाले मुख्य सड़क को छोड़कर गलियों में चले गए थे। अतिक्रमण अभियान खत्म होने के बाद पुन: अपने स्थान पर आ गए। जेसीबी लगाकर सड़क के बाहर निकले टीन के शेड को उखाड़ा गया। इसके अलावा सड़क पर अस्थायी भटठी लगाने वालों की का निर्माण तोड़ा गया। नालियों पर कब्जा करने वालों का निर्माण तोड़ा गया। इसी प्रकार नटराज और कुबेर के पास अवैध चहारदीवारी को भी जेसीबी लगाकर ढहाया गया। इस दौरान नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नापजोख को लेकर खींचतान करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर वहां मौजूद अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम सुशील कुमार ने निर्देश दिया कि पहले निशान लगाएं ताकि अवैध निर्माणों को तोड़ने में आसानी हो सके।