{"_id":"5a303f824f1c1b6a678c169c","slug":"111513111426-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरतारा से कैंट की ओर नहीं जाएंगे मालवाहक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरतारा से कैंट की ओर नहीं जाएंगे मालवाहक वाहन
Updated Wed, 13 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लहरतारा चौराहा से आगे कैंट की ओर भारी मालवाहक वाहन किसी भी सूरत में नहीं जाएंगे। रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक ही नो इंट्री खुली रहेगी और इस समय सीमा के दौरान ही शहर में आने वाले मालवाहक वाहन वापस लौट जाएं। मंगलवार को यह निर्णय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, एडीएम प्रशासन और एसपी ट्रैफिक की बैठक में लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि निर्देशाें का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर की ओर से आने वाले भारी मालवाहक वाहन अमरा अखरी बाईपास से चितईपुर, भिखारीपुर और मंडुवाडीह होकर लहरतारा आएंगे। मोहनसराय, डाफी और अमरा अखरी की ओर से आनेे वाले मालवाहक किसी भी सूरत मेें ककरमत्ता, लहरतारा कैंसर अस्पताल के सामने, कमच्छा और सोनारपुर मार्ग से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। मोहनसराय से विश्वेश्वरगंज जाने वाले वाहन कछवा रोड, कपसेठी, बाबतपुर, हरहुआ, तरना गिलट बाजार, पुलिस लाइन चौराहा, चौकाघाट होते हुए आएंगे और जाएंगे। मोहनसराय से जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, मऊ और गोरखपुर की ओर से आने-जाने वाले वाहन कछवा रोड से कपसेठी, बाबतपुर, मंगारी, मोहांव मार्ग का उपयोग करेंगे। नो इंट्री खुले होने के दौरान रेलवे माल गोदाम लहरतारा के अंदर माल की लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले वाहन लहरतारा पुल पार कर गोदाम तक जा सकेंगेे। यह व्यवस्था 13 दिसंबर से चौकाघाट फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पूरा होने तक जारी रहेगी। निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन हो यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारियों को दी गई है।