फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नवीन सिंह बने यूपी कॉलेज के अध्यक्ष

नवीन सिंह बने यूपी कॉलेज के अध्यक्ष

Fri, 08 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
नवीन सिंह बने यूपी कॉलेज के अध्यक्ष
वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय में गुरुवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में नवीन सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं हर्ष सिंह महामंत्री तो कृष्णमूर्ति सिंह उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। अपने छात्र प्रतिनिधि चुनने के लिए छात्र-छात्राओं ने उत्साह तो दिखाया लेकिन पिछले साल का रिकार्ड नहीं तोड़ पाए। बीते साल 63.63 प्रतिशत वोटिंग हुई थी जबकि इस बार मतदान का आंकड़ा 54.65 प्रतिशत पर ही सिमट गया।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के चलते स्थगित होने के बाद यूपी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव गुरुवार को संपन्न हुआ। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक 22 बूथों पर 4340 में से 2372 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर नवीन सिंह को विजेता घोषित किया गया। नवीन ने सर्वाधिक 648 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पीयूष सिंह को 147 वोटों से हराया। इसी तरह हर्ष सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए। उन्होंने 156 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी आकाश दीप रघुवंशी को हराया। उपाध्यक्ष पद पर कृष्णमूर्ति को सर्वाधिक 1328 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विवेकानंद सिंह को पराजित किया। वहीं, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पद पर संस्कृति पांडेय और कला संकाय प्रतिनिधि पर नितिन मिश्र ने जीत हासिल की। परिणामों की घोषणा के बाद प्राचार्य डॉ. विजय बहादुर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियाें को शपथ ग्रहण कराई। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह और चीफ प्राक्टर डॉ. एसके सिंह की देखरेख चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed