{"_id":"5a1f1d034f1c1b9e678bed49","slug":"111511988483-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर पश्चिमी हवाएं बढ़ाएंगी गलन और कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर पश्चिमी हवाएं बढ़ाएंगी गलन और कोहरा
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। वाराणसी समेत पूर्वांचल में सात से 11 किलोमीटर की रफ्तार से चल रहीं उत्तर पश्चिम हवाओं के कारण गलन और कोहरे का असर और गहराएगा। गुरुवार से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। ठंड और कोहरे से रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण शाम को तापमान 16 से 19 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। हवा की गति और नमी को देखते हुए बारिश के आसार हालांकि फिलहाल नहीं हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार गुरुवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। उत्तर पश्चिम की हवाएं तकरीबन आठ किमी की रफ्तार से चल रही हैं। इससे मैदानी भागों में कोहरा और धुंध छाऐ रहने की पूरी संभावना है। पछुवा हवाओं के तेज चलने और बर्फबारी से अगले तीन दिनों के अंदर गलन और कोहरा बढ़ेगा। इसका असर वाराणसी सहित पूर्वांचल और उसके आसपास के जिलों में भी रहेगा।