{"_id":"5a1c74624f1c1ba12d8b517d","slug":"111511814242-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ टेबल पर होगी मतगणना, आठ बजे से शुरू होगी गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ टेबल पर होगी मतगणना, आठ बजे से शुरू होगी गणना
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मतगणना के लिए पहड़िया मंडी में सौ टेबल बनाए गए हैं। इसमें मेयर के 36, पार्षद के 37, रामनगर पालिका अध्यक्ष के 13, सदस्य के लिए 10, गंगापुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए भी दो टेबल लगाए जाएंगे। दिन में करीब एक बजे तक गंगापुर का परिणाम घोषित कर दिया गया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि दोपहर दो बजे तक पूरे नगर निकाय चुनाव का परिणम घोषित हो कर दिया जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और एक घंटे के बाद रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आरआर वर्मा का कहना है कि हर टेबल पर प्रत्याशी का एक-एक एजेंट रहेगा जिसका आरओ पास बनाएंगे। टेबल पर प्रत्याशी या फिर उनका एजेंट ही रह पाएगा। एक टेबल पर एक गणना सुपरवाइजर और तीन गणना सहायक होंगे। नगर निगम और रामनगर पालिका की गणना पहड़िया मंडी और गंगापुर नगर पंचायत की मतगणना राजातालाब तहसील में होगी। दोनों मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कै मरे और सुरक्षाकर्मियों की निगहबानी में ईवीएम और बैलेट बाक्स रखे गए हैं। नगर निगम में ईवीएम से और रामनगर, गंगापुर में बैलेट पेपर से मतदान हुआ है। ईवीएम की मतगणना तेजी से होगा।