{"_id":"5a0218654f1c1bc45b8b4a40","slug":"111510086757-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरारी अध्यक्ष, टीपी चतुर्वेदी बने उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरारी अध्यक्ष, टीपी चतुर्वेदी बने उपाध्यक्ष
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन के प्रदेश शाखा की नई टीम का गठन पांच नवंबर को आगरा में हुए वार्षिक चुनाव में हुआ। इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ. मुरारी शर्मा को संगठन का निर्विरोध अध्यक्ष और बीएचयू दंत चिकित्सा संकाय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. टीपी चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय परिषद में भी प्रो.चतुर्वेदी और डॉ. मनोज श्रीवास्तव और डॉ. विकास तिवारी को जगह मिली है। महमूरगंज स्थित आवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में डॉ. शर्मा ने इसकी जानकारी दी।
संगठन के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि समय-समय पर सरकारी स्कूलों में लगने वाले दंत परीक्षण शिविरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके माध्यम से बच्चों को दांतों में सड़न, नियमित ब्रश न करने से होने वाली बीमारियों आदि के बारे में जागरूक किया जाएगा। बताया कि पिछले साल तक जहां प्रदेश में कुल 30 शाखाएं थी वहीं इसकी संख्या बढ़कर अब 42 हो गई है। इस साल भी कई जिलों में नई शाखाएं खुलेंगी।