{"_id":"59fb800a4f1c1bcc538ba94f","slug":"111509654538-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस चालक की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना बाजार में गुरुवार को छात्र आनंद पांडेय के परिवारीजनों ने वाराणसी-भदोही मार्ग को जाम कर दिया। सभी की मांग थी कि बुधवार को लहरतारा आरओबी पर जिस रोडवेज बस के कुचलने के कारण आनंद की मौत हुई उसके चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। सीओ सदर अंकिता सिंह के समझाने और गिरफ्तारी के आश्वासन पर लगभग डेढ़ घंटे बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा आरओबी पर बुधवार को रोडवेज की बस ने आनंद को कुचल दिया था। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद बस लेकर चालक भाग निकला गया था। चालक की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को आनंद के परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीण कुरौना बाजार पहुंचे और जाम लगाकर चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी मिलने पर जंसा, लोहता और मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीण किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। सीओ सदर के आश्वासन पर सभी शांत हुए और जल्द गिरफ्तारी न होने पर दोबारा सड़क जाम करने की चेतावनी दी।