फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पहले ही दिन बंद मिले आठ धान क्रय केंद्र

पहले ही दिन बंद मिले आठ धान क्रय केंद्र

Thu, 02 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
पहले ही दिन बंद मिले आठ धान क्रय केंद्र
वाराणसी। जिले में खुले 18 में से आठ धान क्रय केंद्र पहले ही दिन बंद मिले। बुधवार को खाद्य विपणन के अधिकारियों ने जिलों में खुले धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान आठों ब्लाकों में एक-एक खुले सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र बंद पाए गए। सहकारी समिति के सचिवों की हड़ताल के चलते केंद्र बंद मिले हैं। जिसका असर धान क्रय पर पड़ेगा। हड़ताल को समाप्त करने के लिए शासन स्तर पर वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

विपणन के अधिकारियों के अनुसार जिले में कुल 18 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें आठ सहकारी समिति के हैं जबकि चार खाद्य विभाग, दो कर्मचारी कल्याण निगम, चार यूपी एग्रो के केंद्र हैं। हर ब्लाक में दो से तीन केंद्र खोले गए हैं। अधिकारियों के अनुसार एक नवंबर से केंद्र खोलने का निर्देश था। सहकारी समिति के आठ को छोड़कर बाकी सभी दस केंद्र खुले थे। इन केंद्रों पर कोई किसान धान लेकर नहीं आया। अमूमन दस नवंबर के बाद ही किसान आते हैं। इन केंद्रों पर पैसे, बोरे, कांटा, छनाई आदि की व्यवस्था की गई है। सरकार की ओर से 1550 रुपये प्रति कुंतल धान का समर्थन मूल्य निर्धारित है। इसके अलावा 15 रुपये छनाई और उठाने के मिलेंगे। केंद्र पर किसानों को धान का मूल्य प्रति कुंतल 1565 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed